ये कैसी पार्टी विचारधारा? अपनी ही पार्टी विधायक को जूते से पीट डालें भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी, देखें विडियो
एक सड़क के उद्घाटन के मौके पर शिलापट्ट पर नाम ना छपे होने की वजह से सांसद नाराज थे.
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल की जूतों से मारा. सोशल मीडिया पर इस घटना का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, संतकबीर के ज़िला प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में ज़िला योजना समिति की बैठक चल रही थी, जिसमें कई लोग मौजूद थे. तभी किसी बात को लेकर भाजपा सांसद और विधायक के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि भाजपा सांसद ने अपना आपा खोते हुए विधायक की जूतों से पिटाई शुरू कर दी. इस बात से गुस्साए विधायक भी सांसद को पिटने के लिए आगे बढ़ गए. जिसके बाद बैठक में भगदड़ का माहौल पैदा हो गया.
कुछ भी मुमकिन है ..सांसद अपने ही विधायक को पीटे, मुमकिन है.
संत कबीरनगर के बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश बघेल को कुछ यूं जूतों से पीटा .
विधायक जब तक जूते खोलते तब तक सांसद दे दनादन शुरू हो गए . डीएम और मंत्री आशुतोष टंडन देखते रहे , जूते चलते रहे. pic.twitter.com/EgFKlrNLkk— Ajit Anjum (@ajitanjum) March 6, 2019
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार इस मारपीट की वजह सड़क उद्घाटन के मौके पर शिलापट्ट पर भाजपा सांसद का नाम न होने को माना जा रहा है. दरअसल, भाजपा विधायक राकेश बघेल ने एक सड़क का उद्घाटन किया था. इस सड़क के शिलापट्ट पर भाजपा सांसद का नाम नहीं था. इसी वजह से सांसद शरद त्रिपाठी नाराज थे. बैठक के दौरान एक-दूसरे का आमना-सामना होने पर दोनों के बीच बहस हो गई जो मारपीट तक पहुंच गई.
घटना के बाद डीएम रवीश गुप्त और पुलिस अधिकारी सासंद को कलेक्ट्रेट ले गए. मारपीट की घटना के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया.
वायरल विडियो में भाजपा सांसद और विधायक को एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना हो रही है.