May a good source be with you.

इलाहाबाद: हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनते ही फरार हो गए BJP विधायक अशोक सिंह चन्देल

अशोक सिंह चंदेल उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से विधायक हैं. उन्होंने जेल से चुनाव लड़ा था.

प्रयागराज के हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल समेत 10 लोगों को इलाहाबाद हाईकोर्ट  ने 1997 में पांच लोगों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. लेकिन, सजा सुनते ही विधायक जी कोर्ट परिसर से भाग खड़े हुए.

दैनिक भास्कर के मुताबिक विधायक अशोक चंदेल व भाजपा नेता राजीव शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश है. 26 जनवरी 1997 के दिन हमीरपुर बस स्टैंड के पास राजीव शुक्ला के बड़े भाई राजेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, भतीजा गणेश शुक्ला के अलावा राजीव के निजी सुरक्षाकर्मी वेद प्रकाश नायक और श्रीकांत पांडे की हत्या कर दी गई. इस वारदात में राजीव शुक्ला, रविकांत पांडेय, विपुल, चंदन और हरदयाल घायल हुए थे.

राजीव शुक्ला ने इस मामले में अशोक चंदेल और उनके निजी गनर रूक्कू समेत 10 लोगों को नामजद बनाया था. इसके बाद अशोक चंदेल लंबे समय तक जेल में रहे. उन्होंने जेल से चुनाव लड़ा था.

दैनिक भास्कर  के मुताबिक निचली अदालत ने अशोक चंदेल समेत 10 नामजदों को बरी कर दिया था. इसके बाद राजीव शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+