May a good source be with you.

उत्तरप्रदेश में भाजपा नेता की गुंडागर्दी: दलित तहसीलदार को बुरी तरह मारा

वर्मा ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ मिलकर तहसीलदार को अपमानजनक शब्द कहे और मारपीट की.

उत्तरप्रदेश में दलित समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार और उनके ख़िलाफ़ होने वाले अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा मामला बहराइच ज़िले का है. यहां भाजपा विधायक के पति और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने एक दलित तहसीलदार के चैम्बर में घुसकर उनके साथ मारपीट की. फिलहाल आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

जनता का रिपोर्टर की ख़बर के मुताबिक दिलीप वर्मा और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने तहसीलदार मधुसदन लाल आर्य के चैम्बर में घुसकर मारपीट की. इस घटना के बाद तहसील के कर्मचारियों ने तहसील गेट पर ताला लगाकर कामकाज बंद कर दिया और आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

इस मामले में वर्मा और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ एससी/एसटी कानून एवं अन्य सम्बंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वर्मा को गिरफ़्तार भी कर लिया है.

बहराइच के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, “नानपारा विधानसभा सीट से भाजपा की मौजूदा विधायक माधुरी वर्मा के पूर्व विधायक पति दिलीप वर्मा को शनिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और गिरफ्तारी के बाद तबीयत ख़राब होने पर पूर्व विधायक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+