May a good source be with you.

AMU के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा सरकारी आतंक का उदाहरण- मायावती

मायावती ने गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका लगाने वाली कमलनाथ सरकार की भी कड़ी निंदा की.

बसपा प्रमुख मायावती ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज करने को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है. साथ ही गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका लगाने वाली कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा है.

मायवती ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि “कांग्रेस की MP सरकार पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के तरह गोहत्या के शक में मुसलमानों पर रासुका लगा रही है. अब UP की बीजेपी सरकार ने AMU के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया. दोनों सरकारी आतंक है. अब लोगों को फ़ैसला करना है कि दोनों सरकार में क्या अंतर है.”

ग़ौरतलब है कि कथित देश विरोधी नारेबाज़ी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार AMU के 14 छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया है. आरोपी छात्रों का रिपब्लिक टीवी के रिपोर्टर और कैमरामैन के साथ अनबन हो गई थी.

इसे भी पढ़ें- भाजपा युवा शाखा की शिकायत पर योगी सरकार ने AMU के 14 छात्रों पर थोपा राजद्रोह का मुक़दमा

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+