उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ से अखिलेश यादव का सवाल- खाद की चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?”
अखिलेश ने कहा कि जनता को भाजपा सरकार के दो साल संकट के सौ साल लग रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के दो साल पूरे होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की मैं भी चौकीदार कैंपेन पर भी तंज कसा है. उन्होंने पूछा है कि खाद की बोरियों को चोरी होने से रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि “विकास’ पूछ रहा है…खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?”
‘विकास’ पूछ रहा है…खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?#VikasPoochhRahaHai pic.twitter.com/QlaWWcrNvW
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 18, 2019
एक अन्य ट्वीट में सपा प्रमुख ने लिखा है, “विकास’ पूछ रहा है… जनता के बैंक खाते से चोरी-छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?”
‘विकास’ पूछ रहा है… जनता के बैंक खाते से चोरी-छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?#VikasPoochhRahaHai#MahaParivartan pic.twitter.com/hlpBiRj2Qt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019
तीसरे ट्वीट उन्होंने कहा है कि, “विकास’ पूछ रहा है. मंत्रालय से जहाज़ की फ़ाइल चोरी होने के लिए ज़िम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सज़ा मिली क्या?
‘विकास’ पूछ रहा है… मंत्रालय से जहाज़ की फ़ाइल चोरी होने के लिए ज़िम्मेदार लापरवाह चौकीदार को सज़ा मिली क्या?#VikasPoochhRahaHai#LaparvaahChowkidaar#MahaParivartan
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019
वहीं, अपने चौथे ट्वीट में अखिलेश ने लिखा है कि, “विकास’ पूछ रहा है. उत्तर प्रदेश के ठोकीदार से त्रस्त जनता के लिए राहत का कोई उपाय है क्या? प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के दो साल संकट के सौ साल लग रहे हैं.
‘विकास’ पूछ रहा है… उत्तर प्रदेश के ठोकीदार से त्रस्त जनता के लिए राहत का कोई उपाय है क्या? प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार के दो साल संकट के सौ साल लग रहे हैं. #VikasPoochhRahaHai#UttarPradeshKaThokidaar#MahaParivartan
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019
दरअसल, मंगलवार को अपने कार्यकाल का दो साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर अपनी उपलब्धियों का बखान किया है. योगी ने कहा था कि पिछले दो सालों से प्रदेश विकास की राह पर है.
ग़ौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ द्वारा पेश किए गये रिपोर्ट कार्ड पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी तंज कसते हुए कहा था कि योगी की रिपोर्ट कार्ड और ज़मीनी हक़ीकत में बहुत फ़र्क है.