उत्तर प्रदेश: दिमागी बुखार ने ली 161 लोगों की जान, AAP नेता संजय सिंह बोले- अपना पाप धोने में मस्त हैं CM योगी
एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पिछले साल गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में दिमागी बुखार के 997 मामले आए थे, जिनमें 161 लोगों की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खस्ता है. साल 2018 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दिमागी बुखार के 997 मामलों में 161 लोगों की मौत हुई है.
दरअसल, एक आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले साल दिमागी बुखार के 997 मरीज भर्ती हुए थे. इनमें से 161 लोगों की मौत हो गई. इन आंकड़ों को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार और गोदी मीडिया पर जमकर हमला बोला है.
संजय सिंह ने आरटीआई शेयर करते हुए लिखा कि गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. लेकिन, गोदी मीडिया कुंभ के प्रचार में मस्त है. देखिए ये आरटीआई की सूचना दिमागी बुखार से 161 बच्चों की मौत हुई है.” उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी अपना पाप धुलने के लिए गंगा में डुबकी लगा रहे हैं.
गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है लेकिन गोदी मीडिया कुम्भ के प्रचार में मस्त है देखिये ये आरटीआई की सूचना दिमाग़ी बुखार से 161 बच्चों की मौत हुई है लेकिन योगी जी अपना पाप धुलने के लिये गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। pic.twitter.com/ZECpQX9k3x
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 5, 2019
संजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- योगी बाबा गोरखपुर में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे हैं और आप बंगाल का जादू सीखने जा रहे हैं.
योगी बाबा गोरखपुर में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे हैं और आप बंगाल का जादू सीखने जा रहे हैं। https://t.co/Sp889eHqHn
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 5, 2019
ज्ञात हो कि पिछले साल अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया था. इस घटना का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है.