वाह योगीराज: मुस्लिम समुदाय के नाबालिगों पर लाद दिया गोकशी का मुकदमा, थाने ले जाकर घंटों तक किया परेशान, देखें विडियो
बुलंदशहर के यासिन का कहना है कि पुलिस ने उनके 10-11 साल के बेटे और भतीजे पर एफ़आईआर दर्ज़ की है.
बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर भड़की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस दो नाबालिगों पर कथित रूप से एफ़आईआर दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में स्थानीय यासिन खान ने एक पत्रकार से कहा है कि पुलिस ने उनके नाबालिग बेटे और भतीजे का नाम एफ़आईआर में दर्ज किया है. समाचारों के अनुसार नया बांस गांव के इन दोनों नाबालिगों पर गोकशी का आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज किया है.
पत्रकारों से यासिन का कहना है कि हम चिंतित हैं क्योंकि पुलिस ने हमारे बच्चों के ऊपर गोकशी का मुकदमा दर्ज किया है. उनका कहना है कि सुबह में पुलिस हमारे घर आई और साजिद और अनस के बारे में पूछताछ करने लगी. उसके बाद पुलिस हमें थाने ले गई और थाने में करीब चार घंटे तक बिठाए रखा. यासिन का कहना है कि पुलिस ने कहा है कि आगे भी जरूरत पड़ने पर आपको थाने बुलाया जाएगा. उनका कहना है कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है.
वायरल विडियो में पत्रकार पूछता है कि क्या इस गांव में किसी और भी बच्चे का नाम अनस है, इसपर यासिन कहते हैं कि एक और सात साल के बच्चे का नाम भी अनस है.
#Bulandshahr
हिंसा के आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेशराज ने गौकशी की FIR में अपने गांव के 2 बच्चों को नामजद करा दिया जो 10 और 11 साल के है. @Uppolice ने भी इस केस को सहर्ष स्वीकार किया और नए विवाद को जन्म भी दे दिया.
@PiyushRaiTOI @sengarlive @sachingupta787 @brajeshlive pic.twitter.com/Rp79k5U1u9— Narendra Pratap (@hindipatrakar) December 4, 2018
ग़ौरतलब है कि बीते 3 दिसम्बर को हिन्दुवादी संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ ने कथित गोवंश का मांस मिलने के बाद बवाल मचाया था. इसके बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी. इसमें भीड़ ने दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था, और शांत कराने गए पुलिस पर भी हमला कर दिया था. इस हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की भी हत्या भीड़ ने कर दी थी. इसके साथ ही 20 वर्षीय सुमित कुमार की जान भी भीड़ ने ले ली थी.
इस हिंसा के बाद सुबोध कुमार सिंह की हत्या मामले में हिन्दुवादी संगठनों के कई लोगों पर एफ़आईआर दर्ज़ कराई गई है. इसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य और बजरंग दल के जिला प्रमुख योगेश राज का नाम शामिल है. इधर योगेश ने भी कथित रूप से गोकशी से जुड़ा एफ़आईआर थाने में दर्ज़ कराया है. फिलहाल योगेश राज फ़रार चल रहा है.