केंद्रीय मंत्री का शर्मनाक बयान- जनता के पास खाने और रहने के लिए कुछ नहीं तो इसके लिए भगवान है जिम्मेदार, देखें विडियो
भाजपा सांसद ने कहा कि भगवान ने हमें धरती पर भेजा है तो हमारे लिए घर और भोजना का इंतजाम करना उसकी जिम्मेदारी है.
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने बुनियादी ज़रूरतों को सुनिश्चित करने के लिए भगवान को जिम्मेदार बताया है और कथित तौर पर भगवान को भी बेवकूफ करार दिया है. इस बयान का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार वायरल विडियो बुलंदशहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि “एक सांसद के लिए गांव तक पहुंचना असंभव है. एक सांसद के रूप में किसी से रोजाना मिलना, फोन पर बात करना संभव है. लेकिन कोई काम किया गया है यह सुनिश्चित करना उनके लिए संभव नहीं है.”
फिर आगे महेश शर्मा ने कहा कि “किसी के भी काम को अंजाम देना भगवान के लिए भी संभव नहीं है. इस मामले में सबसे बड़ा बेवकूफ अगर कोई है तो हम और आप (जनता) नहीं बल्कि ऊपर वाला भगवान है. हम सब उसी के बनाए हुए बच्चे हैं. उसकी जिम्मेदारी थी कि जब हमें धरती पर भेजा, तो हमारे लिए घर देता. बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे देता, हमारे जेब खर्च का इंतजाम करता.”
https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1106534356720324609
भाजपा सांसद ने कहा कि आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश बलिया समेत अन्य ज़िलों में लोगों को भरपेट खाना नहीं मिलता है. बच्चे जब स्कूल जाते है तो वह मिड-डे मील से ही पेट भरते हैं, बाकी भूखे रहते हैं. ग़ौरतलब है कि वायरल विडियो में मंत्री पार्टी की नाकामयाबी छुपाने के लिए भगवान को ही दोषी बता रहे हैं.