केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को धमकाया, कहा- हिम्मत है तो मुझे जेल भेजकर दिखाओ, देखें विडियो
अश्विनी चौबे ने प्रशासन के आदेश की अवहेलना की थी, जिसके बाद एसडीएम उनसे पूछताछ कर रहे थे.
बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा एसडीएम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस वाकये का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
वायरल विडियो में भाजपा मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एसडीएम पर रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल भाजपा से दोबारा टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
इस दौरान उनके साथ गाड़ियों का एक लंबा काफिला मौजूद था, जो अनुमति से काफी ज्यादा था. गाड़ियों को लेकर एसडीएम कृष्ण कुमार उपाध्याय ने अश्विनी चौबे को टोका तो मंत्रीजी भड़क गए और अपने पद का रौब दिखाने लगे.
Watch : The defiance of BJP leader and Union Minister Ashwini Kumar Choubey.
Misbehaves with SDM KK Upadhyay in Buxar, #Bihar on Saturday, after the official stopped his convoy for violating model code of conduct. #ElectionCommissionofIndia #ElectionCommission @yadavtejashwi pic.twitter.com/afdao3mRCv
— Khabar Bar (@Khabar_Bar) March 31, 2019
दैनिक जागरण की ख़बर के अनुसार एसडीएम ने ज्यादा गाड़ियों के काफिले को लेकर अश्विनी चौबे से सवाल किया तो उन्होंने एसडीएम को ही आपत्तिजनक शब्द कह दिए.
वायरल विडियो में एसडीएम लगातार अश्विनी चौबे को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, केंद्रीय मंत्री रौब दिखाकर पूछते हैं कि ये किसका आदेश है. अगर हिम्मत है तो मुझे जेल भेजकर दिखाओ.
एसीएम कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस मामले पर कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अश्विनी कुमार चौबे के काफिले में 30-40 गाड़ियां थी, जबकि इतनी गाड़ियों को ले जाने की अनुमति नहीं थी. फिलहाल सभी गाड़ियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है.