May a good source be with you.

मोदी राज का अघोषित आपातकाल: देश भर में वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के घरों पर पड़ा छापा और किये गए गिरफ्तार

मानव अधिकार वकील सुधा भारद्वाज और सामाजिक कार्यकर्ता वर्नोन गोंसाल्वस को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया

भीमा कोरेगांव की घटना के तहत होने वाली गिरफ्तारियों की कड़ी में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कई और तार जोड़ दिए गए हैं। आज सुबह से कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकील एवं कुछ शिक्षाविदों के घरों में छापा मारा गया एवं उनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।

इसी कड़ी में दिल्ली में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एवं वकील सुधा भारद्वाज के घर में भी आज सुबह महाराष्ट्र पुलिस द्वारा छपा मारा गया जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें ट्रांज़िट रिमांड पर हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 153a, 505, 117 और 120 की धाराएँ लगायी गयी हैं। ख़बर यह है कि उन्हें इसके बाद पुलिस द्वारा महाराष्ट्र ले जाया जायेगा।

इसके अलावा पुणे में वर्नोन गोंसाल्वस और अरुण फरेरा के घर पर भी छापा मारा गया। सूत्रों के मुताबिक़ वर्नोन गोंसाल्वस को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं इस ख़बर के प्रकाशित होने तक अरुण फरेरा के गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

हैदराबाद में वरवरा राव, क्रांति और नसीम के घरों में भी छापा मारा गया है। सूत्रों के हवाले से ख़बर मिली है कि वरवरा राव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखण्ड में स्टैन स्वामी के भी घर में आज सुबह महाराष्ट्र पुलिस द्वारा छापा मारा गया है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+