हम कोर्ट का सामना करने को तैयार, लेकिन क्या राफ़ेल घोटाले पर JPC का सामना कर सकते हैं नरेन्द्र मोदी?: उमर ख़ालिद
बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा जेएनयू में कथित देशविरोधी नारेबाजी मामले में चार्जशीट दायर की.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र और कथित देशविरोधी नारेबाजी के आरोपी उमर खालिद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि जेएनयू विवाद में चार्जशीट दायर होने के बाद हमलोग कोर्ट में पेश होने को तैयार हैं, लेकिन क्या आप राफ़ेल मामले में जेपीसी का गठन कर सकते हैं?
ट्विटर पर उमर ने लिखा है, “डियर नरेन्द्र मोदी, हमें चार्जशीट दायर होने की जानकारी मिली है. मुझे एक बात कहनी है- हम कोर्ट में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए तैयार हैं. लेकिन, क्या आप राफ़ेल घोटाले में जेपीसी या कम से कम एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस का सामना करने को तैयार हैं? देश यह बात जानना चाहता है.”
Dear Narendra Modi,
Hearing about the chargesheet being filed, I have only one thing to say – we are ready to face trial in court of law to prove our innocence.
But are you ready to face a JPC on Rafale scam, or at least face a press conference once?
The Nation Wants To Know!
— Umar Khalid (@UmarKhalidJNU) January 14, 2019
बता दें कि फ्रांस से राफ़ेल विमानों की ख़रीद को लेकर मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. इस सौदे में भारी घोटाले की बात कही जा रही है. इसके साथ ही अपने कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं करने को लेकर भी पीएम मोदी आलोचनाओं से घिरे हैं. बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा जेएनयू में कथित देशविरोधी नारेबाजी मामले में चार्जशीट दायर की.