May a good source be with you.

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर से दो संदिग्ध गिरफ़्तार

ये लोग काफी देर से आलोक वर्मा के घर के सामने खड़े थे और आने जाने वाले लोगों पर नज़र बनाए हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के घर के पास से चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग काफ़ी देर से सीबीआई के घर के बाहर देखे जा रहे थे। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
न्यूज़18 की ख़बर के मुताबिक ये लोग काफ़ी देर से आलोक वर्मा के घर के सामने खड़े थे और आने जाने वाले लोगों पर नज़र बनाए हुए थे। हालांकि अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी है।

ग़ौरतलब है कि सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। पिछले तीन दिनों से चल रही इस रार के बाद सरकार ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। आलोक वर्मा की जगह पर सरकार ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर को बहाल किया है। विपक्षी दलों और संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार ने नियमों को ताक पर रख कर आलोक वर्मा को हटाया है और नागेश्वर राय की नियुक्ति की है।
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+