रियलिटी चेक: 85 प्रतिशत लोगों ने माना विफल रहे मोदी सरकार के पांच साल
टाइम्स नाउ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार के पांच सालों को चैंलेज करते सर्वे किया था.
टाइम्स नाउ का सर्वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है. दरअसल टाइम्स नाउ द्वारा किए एक सर्वे में मात्र 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल हिट साबित हुआ है, जबकि अन्य लोगों ने माना कि पीएम मोदी का कार्यकाल मिस (छूट) हुआ.
टाइम्स नाउ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार के पांच सालों को चैंलेज करते सर्वे किया था.
Ninety days ahead of general elections, what is your take on #Modi5YearChallenge?
— TIMES NOW (@TimesNow) January 18, 2019
इस सर्वे का सेम्पल साइज 19,945 था. बता दें कि यह मतदान पोल इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि, लोकसभा चुनावों में महज 90 दिन बचे हैं. ऐसे में यह सर्वे मोदी सरकार के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है.