“मैं मुस्लिम हूं इसलिए जेल में इतनी यातना दी गई, मेरी पीठ पर ओम गोदवाया गया”
विचारधीन मुस्लिम कैदी नब्बीर ने शुक्रवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी के दौरान अपना दर्द बयां किया.
धर्म के नाम पर भेदभाव और ज़्यादती का मामला प्रशासन में कितना पैठ बना चुका है इसका उदाहरण तिहाड़ जेल कांड से सामने आया है. मामले में दिल्ली की इस जेल में एक मुस्लिम विचारधीन कैदी की पीठ पर ओम गोदवाने की शर्मनाक घटना सामने आई है. जेल सुपरिटेंडेंट ही इस मामले में आरोपी है.
नवभारत टाइम्स के अनुसार विचारधीन मुस्लिम कैदी नब्बीर उर्फ पोपा को जब शुक्रवार को पेशी के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट ले जाया गया तो उसने वहां अपना दर्द बयां किया. उसने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने शर्ट उतारकर पीठ पर जबरदस्ती गोदवाया गया ओम का निशान दिखाया.
नब्बीर ने आरोप लगया कि “वो मुस्लिम था इसलिए उसे काफ़ी यातना दी गई. बाद में मेरी पीठ पर ओम गोदा गया.” घटना के खुलासा के बाद नब्बीर को दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. डीआईजी इस मामले की जांच कर रहे हैं.
कार्ट ने मामले में दखल देते हुए इस आरोप को काफ़ी गंभीर माना है और कैदी को तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश जारी किया.