“मंत्रालय बनाकर दे दो विरोधियों को बम से उड़ा दूंगा”…भाजपा नेता का चेहरा. विडियो देखें.
भाजपा विधायक ने कहा कि जिन्हें देश में खतरा महसूस होता है वे दूसरे देश में चले जाएं.
उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है. मुजफ़्फ़रनगर के विधायक विक्रम सैनी ने कहा है कि जिन लोगों को देश का माहौल ठीक नहीं लग रहा है, वे किसी और देश में चल जाएं. भाजपा विधायक ने कहा है कि ऐसे लोग देशद्रोही हैं और सरकार एक मंत्रालय बनाकर उन्हें दे दे, तो वे ऐसे लोगों को बम से उड़ा देंगे.
भाजपा विधायक ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हमें खतरा है, वे देशद्रोही हैं. ऐसे लोगों का कुछ इंतजाम होना चाहिए. ऐसा कानून बने कि कोई ऐसा बोले तो उसको सजा हो और यह देशद्रोह की श्रेणी में आए.
#WATCH Vikram Saini, BJP MLA from Muzaffarnagar says 'My personal view is that those who say they feel unsafe and threatened in India should be bombed, give me a ministry and I will bomb all such people, not even one will be spared' pic.twitter.com/E9yWNH7MBF
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 4, 2019
बम फोड़ने वाली बात पर भाजपा विधायक सैनी ने कहा कि ये मेरे गांव की आम भाषा है. सरकार मुझे मंत्रालय दे तो मैं ऐसे लोगों (विवादित टिप्पणी) को बम से उड़ा दूंगा. जब वे यहां खतरा महसूस कर रहे हैं तो यहां रहने की जरूरत नहीं है. जहां सुरक्षित हैं वहां चले जाएं.
ज्ञात हो कि पिछले दिनों बुलंदशहर हिंसा पर नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत से ज्यादा गाय की मौत को अहमियत दे रहे हैं. देश के माहौल में जहर फैल गया है. इसके बाद कट्टर हिन्दुत्ववादी संगठनों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया था.