6 से15 जून तक आहूत हो सकता है लोकसभा का पहला सत्र
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.
देश की 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह से 15 जून तक चलने की संभावना है.
सूत्रों ने बताया कि 31 मई को होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में सत्र की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. मोदी बतौर प्रधानमंत्री 30 मई को दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.