May a good source be with you.

अगले 100 दिनों में आज़ाद हो जाएंगे देश के बेरोज़गार, किसान और शोषित वर्ग के लोग- राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा है कि देश का हर वर्ग मोदी सरकार के अत्याचार से त्राहिमाम कर रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है. राहुल ने कहा है कि देश के युवा, किसान, दलित-आदिवासी, अल्पसंख्यक और छोटे व्यापारी प्रधानमंत्री मोदी के उत्पीड़न और अक्षमता से त्राहिमाम कर रहे हैं, 100 दिनों के भीतर ये सभी लोग आज़ाद हो जाएंगे.

बता दें कि शनिवार को कोलकाता में विपक्ष की रैली पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि विपक्षी दलों के नेता बचाओ, बचाओ, बचाओ का नारा लगा रहे हैं.

प्रधानमंत्री के इस बयान पर निशाना साधते हुए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, “महाराज, देश के करोड़ों बेरोज़गार युवा, कर्ज़ में घिरे किसान, शोषण का शिकार दलित और आदिवासी, अल्पसंख्यक और बर्बाद हुए छोटे व्यापारी सभी लोग आपके अत्याचार और अक्षमता से परेशान हैं. अगले 100 दिनों में ये सभी लोग आजाद हो जाएंगे.”

बता दें कि देश की बड़ी विपक्षी पार्टियों के गठबंधन कर लेने के बाद लोकसभा चुनाव का समीकरण बदलता दिख रहा है. यह गठबंधन भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+