चौकीदार ने ख़ुद ही दरवाज़े खोल कर कराई 30 हज़ार करोड़ की चोरी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि राफ़ेल सौदे से भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि राफ़ेल सौदे से भ्रष्टाचार निरोधी धाराओं को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाया है.
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, “प्रधानमंत्री मोदी ने राफ़ेल सौदे में भ्रष्टाचार निरोधी धाराएं ख़त्म की. चौकीदार ने खुद से ही दरवाजे खोल कर अनिल अंबानी को भारतीय वायसेना के 30 हजार करोड़ रुपए चुराने दिए.” इसके साथ ही राहुल गांधी ने द हिन्दू की रिपोर्ट को भी साझा किया है.
NoMo anti corruption clause. The Chowkidar himself opened the door to allow Anil Ambani to steal 30,000 Cr. from the IAF. https://t.co/Sp3aU4KNRV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2019
बता दें कि द हिन्दू में वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि मोदी सरकार ने राफ़ेल सौदे से भ्रष्टाचार निरोधी धाराएं ख़त्म की, जिससे इस सौदे की पारदर्शिता को नुक़सान हुआ है.
राफ़ेल घोटाले में इन दिनों एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने एक रिपोर्ट लिखी थी. इसमें कहा गया कि राफ़ेल सौदे में रक्षा मंत्रालय के समानांतर प्रधानमंत्री कार्यालय भी अपने तरफ़ से समझौता कर रही थी, जिससे भारतीय पक्ष को नुक़सान होने की आशंका रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने जताई थी.