मुजफ्फरनगर: किसान का शव बरामद, मामले की छानबीन जारी
पेशे से किसान सलीम रविवार की शाम अपने खेतों की सिंचाई के लिए गया था। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला रेत दिया गया था।
मुजफ्फरनगर जिले में 40 साल के एक किसान का शव बरामद किया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रविवार की शाम मंसूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सिंधवाली गांव के पास सलीम का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सलीम के दोनों हाथ बंधे हुए थे और गला रेत दिया गया था।
सीओ ने बताया कि पेशे से किसान सलीम रविवार की शाम अपने खेतों की सिंचाई के लिए गया था।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।