May a good source be with you.

थम गई अफ़वाह: मध्यप्रदेश सरकार ने कहा ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फ़िल्म पर नहीं लगा बैन

मीडिया में इन दिनों ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की बात सामने आ रही थी.

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने की अफ़वाह अब थम गई है. मध्यप्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में फ़िल्म को बैन नहीं किया गया है.

मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा कि द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बैन नहीं लगाया गया है. प्रदेश में फ़िल्म पर रोक लगाने की ख़बर गलत और भ्रामक हैं.

ग़ौरतलब है कि मीडिया में इन दिनों ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की बात सामने आ रही थी.

आपको बता दें कि फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसमें नेहरू और गांधी परिवार के प्रमुख किरदारों को दर्शाया गया है. फ़िल्म में अभिनेता अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे.

पीटीआई इनपुट्स पर आधारित

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+