भाजपा विधायक का साम्प्रदायिक चेहरा, कहा- मुस्लिम विधायक की मौजूदगी में नहीं लूंगा शपथ
भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि एआईएमआईएम के नेता भारत माता की जय नहीं बोलते हैं इसलिए मैं शपथ नहीं लूंगा.
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एआईएमआईएम विधायक और विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष मुमताज अहमद खान की मौजूदगी में शपथ लेने से साफ़ इनकार कर दिया है. भाजपा विधायक का कहना है कि एआईएमआईएम हिंदुओं के ख़िलाफ़ बोलती है. इसके नेता ‘वंदे मातरम नहीं गाने या भारत माता की जय’ नहीं बोलते हैं.
टी राजा सिंह ने विडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अहमद खान को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने के फ़ैसले पर दोबारा विचार करें.
एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार राजा सिंह ने कहा कि तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, निजाम और एमआईएम के प्रशंसक रह चुके हैं. उन्होंने एमआईएम के विधायक को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने का फ़ैसला किया है. मैं विधानसभा नहीं जाऊंगा और उनकी मौजूदगी में विधायक पद की शपथ नहीं लूंगा. दूसरी पार्टी के नेता जा सकते हैं लेकिन में नहीं जाऊंगा.
Telangana: BJP MLA Raja Singh to not take oath in the state assembly in front of the pro-tem speaker who is from AIMIM. Says,"I don't want to take oath in front of a protem speaker whose party wants to vanish Hindus. They never sing Vande Mataram & never say Bharat Mata ki Jai." pic.twitter.com/1kAoUX5vz7
— ANI (@ANI) January 6, 2019
ज्ञात हो कि नवविर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र 17 से 20 जनवरी तक चलेगा. टी राजा सिंह के बयान पर एमआईएमआईएम ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.