चारा घोटाले को लेकर बीजेपी पर तेजस्वी का तंज, कहा- बीजेपी वालों का सब माफ़ है, बाक़ी दलित-पिछड़े चोर हैं क्या?
तेजस्वी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री घोटाले के याचिकाकर्ता सुशील मोदी सजायाफ्ता मिश्रा जी की पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा” का विमोचन कर रहे हैं. मिश्रा जी का बेटा बीजेपी का उपाध्यक्ष है, इसलिए मिश्रा जी का सब माफ है. सब छूट है.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चारा घोटाला मामले में ही उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा है. दरअसल, सुशील मोदी चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा की पुस्तक ‘बिहार बढ़कर रहेगा’ का विमोचन करने पहुंचे थे,
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व सीएम पंडित जगन्नाथ मिश्रा जी कथित चारा घोटाले में कथित सज़ायाफ्ता हैं. मेदांता में इलाज के लिए जमानत पर हैं. घोटाले के याचिकाकर्ता सुशील मोदी सजायाफ्ता मिश्रा जी की पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा” का विमोचन कर रहे हैं. मिश्रा जी का बेटा बीजेपी का उपाध्यक्ष है, इसलिए मिश्रा जी का सब माफ है. सब छूट है.’ बाक़ी सब दलित-पिछड़े चोर है, है ना?.”
पूर्व CM पंडित जगन्नाथ मिश्रा जी, कथित चारा घोटाले में कथित सज़ायाफ्ता है। मेदांता में ईलाज के लिए ज़मानत पर है।घोटाले के याचिकाकर्ता सुशील मोदी सज़ायाफ्ता मिश्रा जी की पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा” का विमोचन कर रहे है। बेटा बीजेपी का उपाध्यक्ष है।बाक़ी सब दलित-पिछड़े चोर है। है ना? pic.twitter.com/xyQw2onFFs
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 22, 2019
वहीं इससे पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मॉब लिंचिंग को लेकर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा और कहा कि ‘मॉब लिंचिंग पर बोले सीएम नीतीश कुमार- मॉब में हिंसा करने वाला कायर होता है… और मॉब लिंचिंग व हिंसा नहीं रोक सकने वाला शासक एवं 11 करोड़ लोगों के जनादेश के साथ हिंसा करने वाला बहादुर होता है.