प्रधानमंत्री मोदी जन्मजात अगड़े और कागज़ी पिछड़े हैं; आख़िर वोट के लिए क्या-क्या न बोलेंगे- तेजस्वी यादव
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शनिवार को कहा था “मेरी जाति इतनी छोटी है. कि गांव में एक-आधा घर भी नहीं होता. मैं पिछड़े नहीं अति-पिछड़े में पैदा हुआ हूं.”
उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी द्वारा खुद को अतिपिछड़ा वर्ग का बताए जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “मैंने पहले ही कह दिया था कि अपने आप को नकली OBC बताने के बाद मोदी जी खुद को अतिपिछड़ा बताएंगे. और कल उन्होंने बता भी दिया. अपने आप को दलित भी बता चुके हैं. कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यह है कि वो जन्मजात अगड़े (ऊंची जाति) और कागजी पिछड़े हैं. वोट लेने के लिए वो क्या-क्या बोलते है?”
मैंने 20 अप्रैल को ही कह दिया था कि अपने आप को नक़ली OBC बताने के बाद @narendramodi जी अब अतिपिछड़ा बतायेंगे और कल उन्होंने बता भी दिया। अपने आप को दलित भी बता चुके है। कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई यह है कि वो जन्मजात अगड़े है और कागज़ी पिछड़े है।वोट लेने के लिए वो क्या-क्या बोलते है? https://t.co/MkPxvCGTXT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 28, 2019
दरअसल, बीते 20 अप्रैल को बिहार में पीएम मोदी के रैली से पहले तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था, “पीएम नरेंद्र मोदी जी आज बिहार आ रहे है. अतिपिछड़ा का बेटा बताएंगे. बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है.”
पीएम @narendramodi जी आज बिहार आ रहे है। अतिपिछड़ा का बेटा बताएँगे, ध्रुवीकरण की असफल कोशिश करेंगे।
बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है। आशा है PM 2014 के अपने वादों जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, दवाई-पढ़ाई मुफ़्त का हिसाब भी देंगे।#BiharRejectsModi
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 20, 2019
ग़ौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरी जाति इतनी छोटी है. कि गांव में एक-आधा घर भी नहीं होता. मैं पिछड़े नहीं अति-पिछड़े वर्ग में पैदा हुआ हूं.
PM: Meri jaati to itni choti hai, gaon mein ek-adh ghar bhi nahi hota hai. Mai to pichda nahi, ati-pichde mein paida hua hu, aap mere munh se bulwa rahi ho isliye bol raha hu. Jab mera desh pichda (backward) hai to agda(forward) kya hota hai. Mujhe to pure desh ko agda banana hai pic.twitter.com/YRjfhonIW2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 27, 2019