May a good source be with you.

मोदी-नीतीश भगवान को साक्षी मानकर बताएं कि चुनाव बाद जनता के पीठ में छुरा नहीं घोपेंगे- तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच के रिश्ते को ढ़कोसला और स्वार्थी करार दिया है.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने को लेकर तंज कसा है. तेजस्वी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि एक-दूसरे पर विश्वास है तो भगवान का साक्षी मानकर बताएं कि चुनाव बाद पलटी नहीं मारेंगे.

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच के रिश्ते को ढ़कोसला और स्वार्थी करार दिया है.

तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच के रिश्ते को ढ़कोसला और स्वार्थी करार दिया है. राजद नेता ने ट्वीट कर लिखा कि,“नीतीश जी और मोदी जी में अविश्वास बहुत गहरा गया है. दोनों एक दूसरे को स्वार्थ, शक और संदेह से डील कर रहे है. अगर दोनों को एक दूसरे पर विश्वास है तो मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर जनता को बताएं कि चुनाव बाद पलटी मारकर वो जनता की पीठ में छुरा नहीं घोपेंगे.“

दरअसल, तेजस्वी का यह बयान तब आया है जब  एनडीए में शामिल जनता दल (युनाइटेड) से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई गई है.

बीते गुरुवार को जदयू नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि, “इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+