May a good source be with you.

नीतीश के मंत्री ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी तो भड़के तेजस्वी, कहा- मंत्री से माफ़ी मंगवाए नीतीश कुमार

नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिलते हैं.

बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर विवादित टिप्पणी की है. इसे लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को माफ़ी मांगनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार जी खुद का एक कॉलेज चलाते हैं, जहां गाली देने और बहाने बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. नीतीश सरकार के सभी मंत्री और प्रवक्ता इसी कॉलेज से ट्रेनिंग लेते हैं.

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि नीतीश जी के संस्थान से पढ़े प्रवक्ता द्वारा प्रियंका गांधी जी की अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करता हूं. सीएम को अपने सहयोगियों से यह बात नहीं बुलवानी चाहिए, सीएम ऐसे मंत्री से माफ़ी मंगवाए.

ज्ञात हो कि जनता दल (यूनाइटेड) के मंत्री विनोद नारायण झा ने बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर विवादित टिप्पणी दी थी. उन्होंने कहा था कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिलते हैं. प्रियंका गांधी नौसिखुआ हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+