मुजफ़्फ़रपुर शेल्टर होम की गवाह फ़रार, तेजस्वी ने कहा- सत्ता में बैठे शख्स को बचाने कोशिश
बिहार के मोकामा में नाजरथ अस्पताल द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से 7 लड़किया फरार हो गयी हैं.
मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है. मुज़फ़्फ़रपुर बालिक सुधार गृह की गवाह बची लड़कियों के भागने की ख़बर को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर ट्वीट कर निशाना साधा है.
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि, “मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की गवाह बची 7 बच्चियों को भी गायब किया गया. सत्ता शीर्ष पर बैठे किस शख्स को बचाने की साजिश हो रही है? पीड़ित बच्चियां अभी भी क्यों सुरक्षित नहीं है? SC की मॉनिटरिंग के बावजूद ये दु:साहस कौन कर रहा है? सीएम को किस बात का डर है?”
मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम की गवाह बची 7 बच्चियों को भी ग़ायब किया गया।सत्ता शीर्ष पर बैठे किस शख़्स को बचाने की साज़िश हो रही है? पीड़ित बच्चियाँ अभी भी क्यों सुरक्षित नहीं है? SC की मॉनिटरिंग के बावजूद ये दु:साहस कौन कर रहा है? सीएम को किस बात का डर है?https://t.co/fgSTvAjNzt
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 23, 2019
दरअसल, बिहार के मोकामा में नाजरथ अस्पताल द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से 7 लड़किया फरार हो गयी हैं. फरार होने वाली इन सात लड़कियों में 5 मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड की पीड़िताएं थी. या फिर यूं कहें की इस मामले की गवाह थी. बताया जा रहा है कि सातों लड़कियां बालिका गृह का ग्रिल काटकर फरार हुई हैं.
इस मामले को लेकर डीएम रवि कुमार ने कहा कि, “ फरार लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और पुलिस ने लड़कियों की तलाश जारी कर दी है.”
Bihar: Seven girls have gone missing from a shelter home in Mokama. Kumar Ravi, District Magistrate Patna says, "A missing report for the seven girls has been registered. We're trying to locate the girls." pic.twitter.com/50NEqa8phe
— ANI (@ANI) February 23, 2019