मुजफ़्फरपुर में बालिकाओं के बलात्कार और सृजन जैसे घोटाले के लिए जनता आपको वोट दे नीतीश जी? : तेजस्वी यादव
“पिछले 13 साल में मैने जो काम किया है आज उसकी मजदूरी मांग रहा हूं.”
लोकसभा चुनाव प्रचार में अपने उपलब्धियों के नाम पर वोट की मजदूरी मांगने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की असफलताओं को गिनाते हुए पूछा है कि क्या इन कामों के लिए जनता आपको वोट दे?
राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से ट्विटर पर पूछा है, “नीतीश जी किस काम की मजदूरी मांग रहे हैं? मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए जनबलात्कार व उन दरिदों को बचाने या 2013 में BJP को लात मारने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी मांग रहे हैं? बताओ”
नीतीश जी किस नाम की मज़दूरी माँग रहे है?
मुज़फ्फरपुर बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए जनबलात्कार व उन दरिदों को बचाने या 2013 में BJP को लात मारने या 2017 में 11 करोड़ लोगों के जनादेश का चीरहरण करने या सृजन घोटाला समेत 40 अन्य घोटाले करने के नाम पर मज़दूरी माँग रहे है? बताओ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 23, 2019
गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश कुमार ने कहा था कि हम काम के आधार पर आपसे वोट मांगने आए हैं. पिछले 13 साल में मैने जो काम किया है आज उसकी मजदूरी मांग रहा हूं.