May a good source be with you.

भारत माई और आरक्षण माई ही नौकरी दिलाई: आरक्षण के बहाने तेजस्वी ने PM मोदी पर साधा निशाना

विपक्ष हमेशा से आरोप लगाता रहा है कि पीएम मोदी चुनावी रैलियों में रोज़गार संबंधी विषयों पर नहीं बोलते है. 

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नौकरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत माता और आरक्षण माता ही बेरोज़गारों को नौकरी दिला सकती हैं.

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली पर तंज कसते हुए भोजपुरी में ट्वीट कर कहा, “भारत माई और आरक्षण माई ही तोहार ख़ातिर नौकरी लाई. ज़ोर से बोलो.. भारत माता की जय… आरक्षण माता की जय.”

ग़ौरतलब है कि बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दौरे पर थे. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बिहार की जनता को एक बार फिर झूठ और जुमलों का उम्मीद है.

बता दें कि विपक्ष हमेशा से आरोप लगाता रहा है कि पीएम मोदी चुनावी रैलियों में रोज़गार संबंधी विषयों पर नहीं बोलते है.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- बिहार को एक बार फिर झूठ और जुमलों की उम्मीद

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+