हत्या के आरोपी हैं नीतीश कुमार, छात्र राजनीति के युवाओं को बलि का बकरा बनाना बंद करें: तेजस्वी यादव
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नीतीश कुमार के हस्तक्षेप को तेजस्वी यादव ने ग़ैर जरूरी और तानाशाही भरा कदम बताया है.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के ऊपर जमकर हमला बोला है. पटना विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में नीतीश कुमार की दख़लअंदाज़ी को ग़ैर जरूरी बताते हुए उन्होंने तंज़ कसा है.
अपने एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्र राजनीति में दखल देकर मुख्यमंत्री आवास और सरकारी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि इससे अच्छा होता कि खुद मुख्यमंत्री ही इस छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशी बनकर कूद जाते.
The unprecedented manner in which Nitish Kumar is unabashedly muddying his hands in University politics, overlooking ethics, misusing CM residence & state machinery to bully rival student wings shows his dictatorial mindset,insecurity & desperation! Why doesn’t he campaign in PU?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) 4 December 2018
तेजस्वी ने कहा कि इस चुनाव में मुख्यमंत्री को एक अभिभावक की भूमिका निभानी चाहिए लेकिन, वे भेदभाव कर छात्र राजनीति को गंदा कर रहे हैं.
Student politics is considered nursery for budding leaders.
A CM should treat rival students participating as his own. His conduct should be of a statesman, a guardian; Not of a henchman who beats up hapless kids to ensure that his kid stands first, be it by hook or by crook!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) 4 December 2018
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि नीतीश कुमार हत्या के आरोपी हैं. इसलिए उनके लिए चोरी और “हत्या का प्रयास” जैसे आरोप नगण्य हैं. उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लड़ रहे युवा अभी राजनीति का एबीसी सीख रहे हैं, मुख्यमंत्री इन्हें अपनी तरह पलटीमार राजनीति सिखाना बंद कर दें और अपने फ़ायदे के लिए युवाओं को बली का बकरा बनाना छोड़ दें.
CM Nitish Kumar is accused of murder,Charges of plagiarism,theft or attempt to murder appear too small to him!
But these r students learning d ABC of politics! For God’s sake don’t teach them ur version of turncoat politics & stop using them as cannon fodder to glorify yourself!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) 4 December 2018