महामिलावटी गठबंधन पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- PM मोदी लिखकर दें कि चुनाव बाद वो किसी गैर-एनडीए पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे
भाजपा यह दावा कर रही है कि इस लोकसभा चुनाव में वह अपने दम पर जीत हासिल करने में कामयाब होगी.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा कि पीएम लिखकर दें कि वो चुनाव बाद किसी गैर-एनडीए पार्टी से सहयोग नहीं लेंगे? लोकसभा चुनाव के नतीज़ों को लेकर तेजस्वी ने गठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि आगामी 23 मई के बाद भूचाल आएगा और भाजपा-जदयू डायनासोर की तरह गायब हो जाएंगे.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट में कहा, “23 के बाद आएगा भूचाल, डायनासोर की तरह गायब होंगे BJP-JDU. बड़े BJP नेता कह रहे हैं कि बिना सहयोग के सरकार ही नहीं बना सकते हैं. मोदी जी कहते हैं हमारा महामिलावटी गठबंधन है. अब PM लिखकर दें कि वो चुनाव बाद किसी भी Non-NDA पार्टी का सहयोग नहीं लेंगे?”
23 के बाद आएगा भूचाल, डायनासोर की तरह गायब होंगे BJP-JDU
बड़े BJP नेता कह रहे हैं कि बिना सहयोग के सरकार ही नहीं बना सकते हैं। मोदी जी कहते हैं हमारा महामिलावटी गठबंधन है। अब PM लिखकर दें कि वो चुनाव बाद किसी भी Non-NDA पार्टी का सहयोग नहीं लेंगे?https://t.co/yU3r5fTSYn
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 7, 2019
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने चुनावी भाषणों में देश की सभी विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को महामिलावटी गठबंधन कहते नज़र आते हैं. इसके साथ ही भाजपा यह दावा कर रही है कि इस लोकसभा चुनाव में वह अपने दम पर जीत हासिल करने में कामयाब होगी.