बिहार में NDA बिना ज़मीर और बदजुबान लोगों का गैंग: तेजस्वी यादव का राजग पर हमला
“भगवान जाने ये कैसे अपने-अपने हाथों में पीठ पीछे ख़ंजर लिए एक-दूसरे की आँख में आँख डाल बनावटी बात करते होंगे”
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिना ज़मीर के बदजुबान लोगों का गैंग करार दिया है. तेजस्वी ने इशारों इशारों में ही एक ट्वीट के जरिए जदयू और भाजपा दोनों पार्टियों पर तंज कसा है.
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा, “बिहार में NDA बिना ज़मीर के बदजुबान लोगों का गैंग है. कभी वो उसे DNA को (यानी किसी और का ख़ून) गाली देते है तो कभी वो उसे बहती हवा सा कन्फ़्यूजिया गिरोह का सरगना. भगवान जाने ये कैसे अपने-अपने हाथों में पीठ पीछे ख़ंजर लिए एक-दूसरे की आँख में आँख डाल बनावटी बात करते होंगे?”
बिहार में NDA बिना ज़मीर के बदजुबान लोगों का गैंग है। कभी वो उसे DNA की (यानि किसी और का ख़ून) गाली देते है तो कभी वो उसे बहती हवा सा कन्फ़्यूजिया गिरोह का सरगना।
भगवान जाने ये कैसे अपने-अपने हाथों में पीठ पीछे ख़ंजर लिए एक-दूसरे की आँख में आँख डाल बनावटी बात करते होंगे?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 2, 2019
बता दें कि जदयू प्रमुख नीतीश ने साल 2013 में एनडीए के तरफ़ से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में एनडीए का साथ छोड़ दिया था. फिर साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने बीजेपी को पटकनी देने के लिए लालू यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया था.
इसके बाद साल 2017 में नीतीश ने एक बार फिर एनडीए का दामन थाम लिया था. इस बात को लेकर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर हमेशा हमलावर रहे हैं. साथ नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी उन्हें ‘पलटू चाचा’ बुलाते हैं.