क्या EVM की ढुलाई बच्चों से करवा रहा चुनाव आयोग? तेजस्वी का बड़ा आरोप, देखें
विपक्षी दलों का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी ईवीएम में हेर फेर कर चुनाव जीतना चाहती है.
EVM की आवाजाही को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरीके के विडियो सामने आ रहे हैं. इस बीच सियासी पारा भी उफान पर है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है. दरअसल, तेजस्वी द्वारा छोटे बच्चों द्वारा ढुलाई की जा रही EVM की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया गया कि ईवीएम की आवाजाही बाल मज़दूरों के द्वारा भी हुआ है.
राजद नेता ने ट्वीट में लिखा, “बिहार में EVM का Transportation बाल मज़दूरों के ज़रिए भी हुआ है. EVM चलकर मुज़फ़्फ़रपुर के होटल भी पहुँची जहाँ उसे मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बरामद किया गया. नियमों के विपरीत अपंजीकृत वाहनों में वोटिंग मशीनों को ढोया गया.”
बिहार में EVM का Transportation बाल मज़दूरों के ज़रिए भी हुआ है। EVM चलकर मुज़फ़्फ़रपुर के होटल भी पहुँची जहाँ उसे मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बरामद किया गया। नियमों के विपरीत अपंजीकृत वाहनों में वोटिंग मशीनों को ढोया गया। pic.twitter.com/N5WhWKRW3B
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 21, 2019
बता दें कि बिहार और उत्तरप्रदेश में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर कई घटनाएँ सामने आई हैं. इसमें ट्रक से ईवीएम को इधर-उधर करते देखा गया था. कई मामलों में वाहन का नंबर भी अपंजीकृत था. विपक्षी दलों का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी ईवीएम में हेर फेर कर चुनाव जीतना चाहती है. हालांकि इस मामले को चुनाव आयोग ने बेबुनियाद बताया है.