बिहार में गाजर-मूली की तरह काटे जा रहे हैं इंसान, तेजस्वी ने बोला- पुलिस थानों की नीलामी कर चुके हैं नीतीश कुमार
प्रदेश में हर रोज औसतन 7 लोगों की हत्या की जा रही है.
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश जी ने राजधर्म को गिरवी रखकर अपराधियों के हाथों पुलिस थाने की नीलामी कर दी है.
राज्य में अपराध के मामले में नीतीश कुमार को घेरते हुए तेजस्वी ने ट्वीटर पर लिखा- नीतीश जी, आख़िर कब तक बिहार के व्यापारी, किसान और नौजवान अपराधियों की गोलियों का शिकार होते रहेंगे? आपके शराबबंदी और बालूबंदी के हैंगओवर ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. राजधर्म गिरवी रख आपने थानों की नीलामी कर प्रशासन का इक़बाल और ईमान भी बेच दिया है.
नीतीश जी,
आख़िर कब तक बिहार के व्यापारी, किसान और नौजवान अपराधियों की गोलियों का शिकार होते रहेंगे?
आपके शराबबंदी और बालूबंदी के हैंगओवर ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।
राजधर्म गिरवी रख आपने थानों की नीलामी कर प्रशासन का इक़बाल और ईमान भी बेच दिया है।
आख़िर,कब तक चुप रहियेगा?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 21, 2018
मुजफ़्फरपुर में एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या करने के मामले में तेजस्वी ने कहा कि राज्य में लोग गाजर-मूली की तरह काटे जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने थानों में बोली लगा दी है. तेजस्वी ने कहा है कि प्रदेश में जातीय आधार पर धड़ल्ले से पोस्टिंग की जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर व्यस्त हैं, उनकी पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है.
मुज़फ़्फ़रपुर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या। बिहार में गाजर-मूली की तरह लोग काटे जा रहे है। चहुँओर गोलियों की तड़तड़ाहट से आम आदमी ख़ौफ़ में है। CM ने थानों की बोली लगा दी है।जातीय आधार पर पोस्टिंग हो रही है। JDU नेताओं व पुलिसकर्मियों के लिए शराबबंदी कामधेनु गाय बन गयी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 22, 2018
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया “पटना और मुज़फ़्फ़रपुर में कारोबारियों की हत्या के बाद आज फिर दरभंगा, गया, बेगुसराय और गोपालगंज में व्यवसायियों की गोली मारकर निर्मम हत्या। नीतीश जी, आपके पास सीट शेयरिंग के अलावा कुछ काम बचा है कि नहीं?? अब क्या कहे, किससे कहे, कैसे कहे? पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है।”
पटना और मुज़फ़्फ़रपुर में कारोबारियों की हत्या के बाद आज फिर दरभंगा, गया, बेगुसराय और गोपालगंज में व्यवसायियों की गोली मारकर निर्मम हत्या।
नीतीश जी, आपके पास सीट शेयरिंग के अलावा कुछ काम बचा है कि नहीं??
अब क्या कहे, किससे कहे, कैसे कहे? पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 22, 2018
ग़ौरतलब है कि इन दिनों बिहार में अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है. न्यूज़18 के मुताबिक प्रदेश में हर रोज औसतन 7 लोगों की हत्या की जा रही है.