भाजपा को भगाओ नहीं तो देश की मर्यादा और संवैधानिक संस्थाओं को ख़त्म कर देंगे ये लोग: तेजस्वी यादव
10 दिसम्बर को आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफ़े के बाद विपक्ष केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले रही है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार संवैधानिक संस्थाओं को बेईमानी और भ्रष्टाचार करने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
यादव ने लिखा, “पहले CBI और अब RBI.. गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफ़े से यह तो साफ है कि 70 वर्षों में पहली बार इन संस्थाओं को संगठित लूट, प्रतिशोध, भ्रष्टाचार और बेईमानी के लिए मजबूर किया जा रहा है. इन्हें जल्दी भगाओ अन्यथा इनके हाथों सब संवैधानिक संस्थाएं, मूल्य और मर्यादाएं खत्म हो जायेंगी.”
पहले CBI और अब RBI.. गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफ़े से यह तो साफ है कि 70 वर्षों में पहली बार इन संस्थाओं को संगठित लूट, प्रतिशोध, भ्रष्टाचार और बेईमानी के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन्हें जल्दी भगाओ अन्यथा इनके हाथों सब संवैधानिक संस्थाएँ, मूल्य और मर्यादाएँ खत्म हो जायेंगी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 10, 2018
ज्ञात हो कि बीते 10 दिसम्बर को आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया. अपने इस्तीफ़े के पीछे पटेल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. लेकिन, विपक्ष का ऐसा मानना है कि पटेल को इस्तीफा देने के लिए सरकार ने मजबूर किया गया है. गौरतलब है कि आरबीआई की स्वायत्तता को लेकर पटेल और केंद्र की बीते कुछ समय से खींचतान चल रही थी.