May a good source be with you.

तेज प्रताप यादव ने लगाया भाजपा एवं आरएसएस पर हत्या की कोशिश का आरोप

ईद के अवसर पर लोगों से मिलने गए तेज प्रताप यादव को भीड़ में हमलावर ने मारने के इरादे से दबोचा

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया है कि वे उनकी हत्या कराना चाहते हैं। यह दावा उन्होंने अपने साथ घटित एक घटना के आधार पर किया है।

बुधवार को ईद के अवसर पर यादव लोगों से मिलने और मुबारकबाद देने महुआ आये हुए थे। उनके अनुसार लोगों से मिलते समय अचानक एक हथियारबंद व्यक्ति नें उनका हाथ पकड़ लिया।

एएनआई के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने बताया, “महुआ को जाते समय, रास्ते में एक हथियारबंद व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ लिया। उसका इरादा मुझे बिल्कुल भी छोड़ने का नहीं था। यह भाजपा और आरएसएस की मुझे मारने की साजिश है। जब देश में एमएलए, मिनिस्टर तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या ही उम्मीद की जा सकती है?”

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक तेज प्रताप के ड्राइवर ने और वहाँ मौजूद लोगों ने संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही शोर मचा दिया और सभी ने उसे पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तेज प्रताप का कहना है की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने इस वाकये के बाद नितीश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की असुरक्षा एवं अव्यवस्था का ज़िम्मेदार बताया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+