तमिल व्यक्ति के साथ हुआ भाषाई भेदभाव, हिंदी न जानने के लिए एयरपोर्ट पर अधिकारी ने किया अपमान
पीड़ित युवक ने ट्वीटर पर सुषमा स्वराज को टैग करते हुए घटना की जानकारी दी
देश में आए दिन लगातार किसी न किसी तरह के भेदभाव की घटनाएं सामने आती रहती हैं. ताज़ा मामला मुंबई एयरपोर्ट का है जहां एक तमिल युवक के साथ हिंदी भाषा न मालूम होने की वजह से एयरपोर्ट पर नीचा दिखाने की कोशिश की गई.
जनसत्ता की एक ख़बर के अनुसार तमिलनाडु के निवासी अब्राहम सैमुअल ने ट्विटर के ज़रिये अपने साथ हुए भेदभाव की घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सिर्फ हिंदी न जानने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई. सैमुअल का कहना है कि यह एक कारण है कि कोई भी केंद्रीय पार्टी तमिलनाडु में पैर नहीं रखना चाहती है. उन्होंने कहा, “अधिकारी ने मुझसे अंग्रेजी में बात नहीं की बल्कि मुझे सुझाव दिया कि मैं एक तमिल इमिग्रेशन काउंटर ढूंढ लूं.”
अब्रहाम सैमुअल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “केंद्र सरकार को यह याद दिलाने की ज़रुरत है कि तमिलनाडु भी भारत का हिस्सा है. मुंबई हवाई अड्डे में अधिकारी द्वारा किया गया यह एक घृणित व्यवहार है. उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी कार्रवाई करेंगे.”
The central government needs to be reminded often that Tamil Nadu is also a part of India! Disgusting behavior by an immigration officer in Mumbai airport. Hope the concerned officials take action. @HMOIndia @mkstalin @CMOTamilNadu
— Abraham Samuel Finny (@abrahamsamuel) January 8, 2019
अब्राहम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनके आपत्ति जताने के बावजूद भी उन्हें परेशान किया. अपने ट्वीट में सैमुअल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए लिखा मेरी फ्लाइट रात के 1 बजे की थी वरना मैं उस मूर्ख अधिकारी को सबक सिखाकर आता. आखिर ऐसे लोग भारत सरकार में कैसे अपनी जगह बना लेते हैं?
The only reason i left was because my flight was scheduled to be boarded at 1:00 AM. Otherwise i would have stayed to lodge a formal complaint against this nincampoop! How do idiots like him make way into the indian government? He is a disgrace! @SushmaSwaraj @MEAIndia
— Abraham Samuel Finny (@abrahamsamuel) January 8, 2019
इस मामले में एयरपोर्ट के अधिकारीयों ने खेद जताते हुए कहा कि ज़िम्मेदार अधिकारी को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है.