‘न्याय’ योजना ग़रीबों को आर्थिक स्वतंत्रता व सम्मान प्रदान करेगी: डॉ मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने कहा, “न्याय हमारे आर्थिक इंजन को पुन: प्रारंभ करने में मदद करेगा, जो आज ठहराव की स्थिति में आ गया है. जरूरतमंद लोगों के हाथ में पैसा पहुंचने से अर्थव्यवस्था में मांग उत्पत्र होगी और आर्थिक गतिविधि बढ़कर नौकरियों का निर्माण होगा.”