देश की अर्थव्यवस्था को झकझोरने वाली त्रासदी थी नोटबंदी: आम आदमी पार्टी
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘ जैसे 9/11 (अमेरिकी आतंकी हमला) को अमेरिका के इतिहास में दर्दनाक और अत्यंत दुख के दिन के रूप में याद किया जाता है, हम भारतीय 8/11 को हमारी अर्थव्यवस्था को झकझोरने वाली त्रासदी के रूप में याद करते हैं।’’