मोदी सरकार का डीएनए बन गया है साठगांठ वाला पूंजीवाद: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने पूछा कि मोदी सरकार अगर राफेल सौदे को लेकर आश्वस्त है तो वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मांग के अनुरूप एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन क्यों नहीं करती।