गुजरात में सामने आया 3,40,00,00,000 रुपए का पानी सप्लाई घोटाला: पूर्व CM सुरेश मेहता ने ऑडिट रिपोर्ट के हवाले से लगाया आरोप
जल बोर्ड के वार्षिक खातों और लेखा परीक्षक की रिपोर्ट (2017-18) का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मेहता ने बेहिसाब खर्च और पानी के बिलों की मात्रा पर सवाल खड़े किए हैं.