पटना की रैली में राहुल गांधी का ऐलान- पटना यूनिवर्सिटी को देंगे सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा, गरीबों को मिलेगी निश्चित न्यूनतम आमदनी
राहुल ने नालंदा विश्विद्यालय का ज़िक्र करते हुए बिहार का पूरी दुनिया में महत्व बताया. राज्य की बदहाली पर नीतीश और मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बोलें कि उस समय बिहार शिक्षा का केंद्र था मगर आज बेरोजगारी का केंद्र है.