न्यूनतम समर्थन मूल्य में जुलाई में की गई वृद्धि 2008-09, 2012-13 की वृद्धि से कम: आरबीआई
मौद्रिक नीति रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-19 के खरीफ मौसम में 14 फसलों के लिए की गई वृद्धि का अर्थ सामान्य न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष के स्तर की तुलना में 3.7 प्रतिशत से 52.5 प्रतिशत वृद्धि होना है।