कार्रवाई करने के बजाय चुनाव आयोग मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है, आज के पहले ऐसा कभी नहीं हुआ- पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी
एस वाई कुरैशी ने कहा, “चुनाव आयोग को ईवीएम से जुड़ी हर ख़बर के लिए विस्तृत सफाई देनी चाहिए.”
पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आ रही शिकायतों और वायरल हो रहे विडियोज को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की है.
कई विपक्षी दलों की शिकायत है कि स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम को प्रीलोडेड मशीनों से बदला जा रहा है. इससे ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे उत्तरी राज्यों में जहां भाजपा को कम सीटें मिलने की उम्मीद है, वहीं से ईवीएम को बदलने की ज्यादा ख़बरें सामने आ रही हैं.
समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए पूर्व एस वाई कुरैशी ने कहा, “यह दुर्भाग्य की बात है कि जो नेता चुनावों में अंधाधुंध खर्च कर रहे हैं और आचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई करने की बजाय खुद चुनाव आयोग निशाने पर आ गया है. चुनाव आयोग मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है, आज के पहले ऐसा कभी नहीं .
उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि ईवीएम को कैसे सुरक्षित रखा जाए, अगर इसमें गड़बड़ी होती है तो चुनाव आयोग को खुद जनता के सामने ये बातें रखनी चाहिए…सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी बात आग की तरह फैलती है, इसलिए चुनाव आयोग को खुद ही जल्दी इस बात को सबके सामने लाना चाहिए. चुनाव आयोग को तीन दिन तक अफ़वाहों के फै़लने और उसके बाद सफाई देने आने वाली आदत छोड़नी चाहिए. अगर कोई भी बात सामने आती है तो उसका स्पष्टीकरण तुरंत ही देना चाहिए.”
इंडिया टुडे से बात करते हुए एस वाई कुरैशी ने कहा, “चुनाव आयोग को ईवीएम से जुड़ी हर ख़बर के लिए विस्तृत सफाई देनी चाहिए. क्योंकि हर एक ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है. इस तरह से मशीनों के साथ हो रही लापरवाही क्षम्य नहीं है… इस पर जांच होनी चाहिए और यह जांच जल्दी की जानी चाहिए.”
#LokSabhaElections2019
Ex-CEC @DrSYQuraishi backs Opposition's demand for verification of VVPAT slips before counting. Listen in to what he said. #NewsToday LIVE at https://t.co/4fqxBVUizL pic.twitter.com/m2Fgjebsd8— IndiaToday (@IndiaToday) May 21, 2019
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक एस वाई कुरैशी ने कहा कि इस तरह से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का विडियो चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है.
Videos & news circulating w.r.t EVMs could lead to disputed results. Election Commission should have held a presser today & come clean: Former Chief Election Commissioner @DrSYQuraishi pic.twitter.com/kD04sf9BX2
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) May 21, 2019