भाजपा को झटका: 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सुषमा स्वराज
स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चिनाव नहीं लड़ेंगी. इन्दौर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.
It is the party which decides, but I have made up my mind not to contest next elections: External Affairs Minister and Vidisha MP Sushma Swaraj pic.twitter.com/G3cHC6pKGh
— ANI (@ANI) November 20, 2018
बता दें कि सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता हैं. वे सात बार सांसद और तीन बार हरियाणा विधानसभा में विधायक रह चुकी हैं. फिलहाल सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद हैं.