May a good source be with you.

सर्जिकल स्ट्राइक कमांडर करेंगे कांग्रेस की राष्ट्रीय सुरक्षा टास्क फ़ोर्स की अध्यक्षता

लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा संचालित, टास्क फोर्स देश के लिए एक विजन पेपर तैयार करेगी.

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक टास्क फोर्स का गठन कर रही है, जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे.

टास्क फोर्स विशेषज्ञों के परामर्श से देश के लिए एक विजन पेपर तैयार करेगी.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केके वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा पर देश के लिए एक विजन पेपर तैयार करने के लिए टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं. लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा (सेवानिवृत्त) टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे और विशेषज्ञों के एक समूह के साथ परामर्श से पेपर तैयार करेंगे.

डीएस हुड्डा 2016 में उरी आतंकवादी हमले के मद्देनजर किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के दौरान उत्तरी सेना के कमांडर थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+