केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी अभिनंदन की रिहाई को बताया ‘पायलट प्रोजेक्ट’, सोशल मीडिया पर पड़ी लताड़
मंत्री ने ट्वीट किया था कि “माननीय पीएम मोदी जी पायलट प्रोजेक्ट के सफल समापन को सुनिश्चित करते हैं. उनके बहादुर नेतृत्व को सलाम, साहसी कमांडर अभिनंदन वापस घर लौट आए.”
पाकिस्तान से भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई के बाद, वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को ‘पायलट प्रोजेक्ट’ शब्द का उपयोग करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया.
दरअसल, मंत्री ने ट्वीट किया था कि “माननीय पीएम मोदी जी पायलट प्रोजेक्ट के सफल समापन को सुनिश्चित करते हैं. उनके बहादुर नेतृत्व को सलाम, साहसी कमांडर अभिनंदन वापस घर लौट आए.”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया के बाद सुरेश प्रभु ने ट्वीट को डिलीट कर दिया.
हालांकि, डिलीट किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका है. ट्विटर यूजर पायलट प्रोजेक्ट शब्द का प्रयोग करने के लिए ही नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए पायलट अभिनंदन की रिहाई का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को दिए जाने पर भी सुरेश प्रभु को लताड़ लगा रहे हैं.
एक यूजर ने ट्वीट किया कि यह ट्वीट आपको भाजपा की राजनीति के ब्रांड के बारे में सब कुछ बताता है. जैसे ही विंग कमांडर अभिनंदन वापस आए. सम्राट के लिए राजनीतिक लाभ के लिए गिद्ध बाहर आ गए.
https://twitter.com/Pawan00071030/status/1101701107414384640
रिजवान मोइनुद्दीन ने टिप्पणी कि मैंने सुरेश प्रभु के ट्वीट को रीट्वीट किया था जिसमें उन्होंने साफ तौर पर अभिनंदन की वापसी के रूप में पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी! लेकिन अब मंत्री कहेंगे यह उनकी गलती थी!
I had retweeted Suresh Prabhu's tweet where he clearly discusses pilot project as of Abhinsndan' return! Lol now the minister will say it was his mistake!
— Rizwan Mohiuddin رضوان (@ajnabiever) March 1, 2019
प्रतीक सिन्हा ने लिखा, “पायलट प्रोजेक्ट, केंद्रीय मंत्री का ऐसा घिनौना ट्वीट. जो अब हटा दिया गया.”
'Pilot Project'. Such a disgusting tweet from a Union Minister. Now deleted. pic.twitter.com/DksLg23lFA
— Pratik Sinha (@free_thinker) March 1, 2019
इस शब्द का उपयोग पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते गुरुवार को एक विज्ञान पुरस्कार समारोह में किया गया था. कई लोगों ने इस शब्द के उपयोग को असंवेदनशील करार दिया गया था.