May a good source be with you.

पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को जल्द से जल्द रिहा करे यूपी पुलिस: सुप्रीम कोर्ट

बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने द वायर के पूर्व पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को उनके दिल्ली स्थित निवास से गिरफ़्तार किया था.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को जल्द से जल्द रिहा करने का आदेश दिया है. प्रशांत कन्नौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक ट्वीट शेयर करने के लिए गिरफ़्तार किया था.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की दलीलें सुनने के बाद कहा कि प्रक्रिया के तहत प्रशांत कन्नौजिया पर कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन इस तरह गिरफ़्तार किया जाना सही नहीं था.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट से कहा कि प्रशांत कन्नौजिया इससे पहले भी विवादित ट्वीट या टिप्पणी करते रहे हैं.

बता दें कि बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने द वायर के पूर्व पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को उनके दिल्ली स्थित निवास से गिरफ़्तार किया था, जिसके ख़िलाफ़ उनकी पत्नी जागीशा अरोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+