सुधीर चौधरी करें अपने नॉलेज का DNA टेस्ट, ‘अफ़ग़ानिस्तान’ को बताया दक्षिण पूर्व एशियाई देश
इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूज़र्स ने सुधीर चौधरी के अनुभव को लेकर तंज कसने और रीट्विट करने शुरू कर दिए.
जी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार और डीएनए के होस्ट सुधीर चौधरी को अपने नॉलेज का भी डीएनए टेस्ट कर लेना चाहिए. दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार को इस बात की जानकारी नहीं कि अफ़ग़ानिस्तान एशिया के किस हिस्से में है.
सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति श्री हामिद करजई से मिलने की खुशी थी, जो दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं.
https://twitter.com/sudhirchaudhary/status/1083648901977133057
बता दें कि अफगानिस्तान दक्षिण पूर्व एशिया में नहीं बल्कि दक्षिण मध्य एशिया में अवस्थित है. इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने सुधीर चौधरी के अनुभव को लेकर तंज कसने और रीट्विट करने शुरू कर दिए.
एक ट्विटर यूजर ने चौधरी के ट्वीट को रीट्वीट कर हुए लिखा कि क्या आपको यकीन है कि वह अंटार्कटिका के सबसे बड़े नेताओं में से एक नहीं है?
Are you sure he is not one of the tallest leaders of Antarctica? https://t.co/SyZuVhRS5y
— Tony Joseph (@tjoseph0010) January 16, 2019
एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा अपने इन नगीनो को कुछ पढ़ा लिखा लो. जिन्हें यह नहीं मालूम की अफ़ग़ानिस्तान साउथ ईस्ट एशिया में नहीं आता. खैर एक फर्जी ख़बर चलने वाले न्यूज़ चैनल को इस सब से क्या लेना?
@subhashchandra अपने इन नगीनो को कुछ पढ़ा लिखा लो जिनको ये तक नहीं मालूम की अफगानिस्तान साउथ ईस्ट एशिया में नहीं आता।
खैर एक फर्जी खबर चलने वाले न्यूज़ चैनल को इस सब से क्या लेना ??— Jal Swaraj (@sanjay_dimpy) January 16, 2019