भाजपा सांसद ने आलोक वर्मा को पद से हटाने का किया विरोध, कहा – हम भारतीय संविधान को दरकिनार नहीं कर सकते
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हमें इंदिरा गांधी के आपातकाल से सीखना होगा.
भाजपा के राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटाने के फ़ैसले का विरोध किया. उन्होंने कहा कि हम भारतीय संविधान को दरकिनार नहीं कर सकते हैं.
जनसत्ता की ख़बर के अनुसार पत्रकारों से बात करते हुए आलोक वर्मा को पद से हटाने को सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “हमें इंदिरा गांधी के आपातकाल से सीखना होगा. हम भारतीय संविधान को दरकिनार नहीं कर सकते हैं.”
आलोक वर्मा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का कोई सबूत न मिलने वाले बयान पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वे 100 फीसदी बयान से सहमत हैं. ज्ञात हो कि सीवीसी पर निगरानी रखने वाले पूर्व जज एके पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली चयन समिति द्वारा आलोक वर्मा को पद से हटाने के फ़ैसला की कड़ी आलोचना की थी.
उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार को लेकर आलोक वर्मा के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं था. सीवीसी की पूरी जांच अस्थाना की शिकायत पर की गई थी.