May a good source be with you.

शिव ‘राज’ में स्कूल जाना जंग में जाने से कम नहीं, उफनती नदी पार कर बच्चे जाते हैं स्कूल

राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के विधानसभा क्षेत्र का मामला, मंत्री ने बस इसे चुनावी मुद्दा बताया

देवास: शिवराज सरकार का आगामी चुनावी डगर मुश्किलों भरा है। राज्य में चुनाव नज़दीक है और इधर रोज़ाना राज्य की बदहाली की नई तस्वीरें वायरल हो रही है। इस मामलें में सरकार कोई जवाब नहीं दे पा रही है। मामले को चुनावी मुद्दा बताकर सरकार अपना पल्ला झाड़ ले रही है।

ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के देवास ज़िले के हिरली गांव का है। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालना पड़ रहा है। दरअसल, बच्चों को पांचवीं के बाद की पढ़ाई करने के लिए पड़ोस के गांव सिमरोल जाना पड़ता है। स्कूल जाने के लिए उन्हें उफनती नदी को पार करना होता है। नदी में पानी कम हो तो बच्चे पैदल ही पार कर जाते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में जुगाड़ के नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता है। यहां स्कूल जाना जंग पर जाने से कम नहीं है।

हिंद किसान की एक रिपोर्ट में छात्राओं ने बताया कि उन्हें नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है| इससे सारे कपड़े गीले हो जाते हैं। इस कारण तबीयत भी खराब हो जाती है। बारिश के दिनों में नदी में ज़्यादा पानी होने के कारण वे स्कूल नहीं जा पाते हैं।

यह गांव राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। इस मामले में जब मंत्री जी से सवाल किया गया तो उन्होंने बस इसे चुनावी मुद्दा बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। ज़िला प्रशासन की बात की जाए तो डीएम को इस मामले की जानकारी ही नहीं थी। वो मी़डिया को इस मामले को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद करते नज़र आ रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+